शाहपुर| मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के आवेदन 24 मई तक जनपद पंचायत में जमा होंगे। तीर्थ यात्रा जून में शुरू होगी। 12 जून को रामेश्वरम्, 14 जून को जगन्नाथपुरी,19 जून को तिरूपति दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना होगी। जनपद पंचायत ने संबंधित ग्राम पंचायतों से यात्रा के लिए पात्र हितग्राहियों के आवेदन बुलवाए हैं। ब्लॉक समन्वयक करण सिंग धुर्वे ने बताया 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा में शामिल होने आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी की छायाप्रति और 2 पासपोर्ट फोटो फार्म के साथ जमा करना होगा।