शाहपुर| व्यापारी संघ ने टीआई संतोष पंद्रे का स्थानांतरण रोकने की मांग काे लेकर डीआईजी आरएस चौबे को ज्ञापन साैंपा। व्यापारी संघ के दिलीप गुप्ता ने बताया कि एक माह पहले आए टीआई संतोष पंद्रे का स्थानांतरण बालाघाट हो गया है। नवागत टीआई ने 1 माह में ही अपनी कार्यशैली से जनता के बीच पुलिस की साख बनाई थी। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया। उन्होंने श्री पंद्रे का तबादला निरस्तर करने की मांग रखी।