पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इजराइल में हादसे के तीन मिनट के अंदर घायल को मिलता इलाज, ऐसी तकनीक प्रदेश में लाएंगे : बेदी

इजराइल में हादसे के तीन मिनट के अंदर घायल को मिलता इलाज, ऐसी तकनीक प्रदेश में लाएंगे : बेदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | विदेश से लौटने के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। लगभग 340 समस्याएं आई। जिन्हें संबंधित अधिकारियों को निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने टोंटी लगाओ पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम जहां भी रहते हैं। सबसे पहले अपने घर से इस अभियान की शुरुआत करनी होगी। इजरायल में एनओयूजो कि एक दोपहिया एंबुलेंस व मेडिकल वाहन हैं। यह वाहन रोड पर कोई हादसा होने पर 19 सैकेंड के अंदर हादसे वाली जगह पर पहुंच जाता है और तीन मिनट के अंदर पीड़ित को अस्पताल पहुंचा देता है। ऐसी ही तकनीक के वाहन हरियाणा में उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन के 50 सांसदों को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। विदेश का यह दौरा ऐतिहासिक सिद्ध होगा। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष बलदेव राज चावला, जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान ठोल, मुलख राज गुंबर, कर्णराज तूर, अरूण कंसल, विक्रम अटवान, गोपाल राणा तंगौर, अमरजीत डांगी, यशपाल चहल, जोगिन्द्र रत्ता, नीटू राणा, सरपंच हरप्रीत सिंह पाडलू, रामचंद्र डाडलू, नरेंद्र सिंह पाडलु, विनोद वधवा कलसाना, जग्तेश्वर पाल जुग्गा जैनपुर, मैंबर ब्लॉक समिति दलजीत सिंह त्यौडी, पवन छाबड़ा, अमरजीत संभालखी, वाइस चेयरमैन रिंकू खरींडवा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...