पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर नारायण समिति ने कराया पथरी से ग्रस्त महिला का ऑपरेशन

नर-नारायण समिति ने कराया पथरी से ग्रस्त महिला का ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | नर नारायण सेवा समिति ने एक जरूरतमंद परिवार की महिला का पथरी का ऑपरेशन कराया। समिति प्रधान राकेश मुल्तानी ने बताया कि शाहाबाद निवासी महिला का परिवार आर्थिक मंदी से गुजर रहा था। महिला ने समिति सदस्यों से संपर्क किया। समिति सदस्यों ने आदेश अस्पताल के चेयरमैन डाॅ. एचएस गिल व जीएम हरिओम गुप्ता से संपर्क कर महिला का ऑपरेशन निशुल्क कराया। जबकि दवा व अन्य खर्च समिति द्वारा किया गया। समिति सदस्यों ने इस परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। समिति संस्थापक चेयरमैन मुनीष भाटिया ने आदेश अस्पताल का आभार जताया। मौके पर मैनेजर करनैल सिंह, उपप्रधान विनोद अरोड़ा, सहसचिव चिराग शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...