शाहबाद| स्थानीय विश्रामगृह में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। भाजपा नेता गौरव बेदी ने कहा कि 19 को कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्यमंत्री के रोड शो में हलके से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने रोड शो के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों में रोड शो के प्रति भारी उत्साह है। मौके पर डाॅ. अखिल शर्मा, जतिंद्र धुराला, रामकरण यारा, कल्याण सिंह रामनगर, रमेश बोरीपुर, जुग्गा सिंह जैनपुर, देसराज कश्यप, कंवरपाल तंगौर, सन्नी, गोपाल राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।