पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार : सरोहा

कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार : सरोहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में तथा दमकल कर्मचारी संघ एवं नपा कर्मचारी संघ की मांगों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारियों ने पांचवें दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंची हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्षा एवं प्रवक्ता बिमला सरोहा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कर्मचारियों को मान-सम्मान दिया लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। धरना संचालक सत्य प्रकाश ने कहा कि हरियाणा सरकार 11 जुलाई 2017 के समझौते को लागू करे। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में एक्स ग्रेशिया अनुग्रह पूवर्क रोजगार योजना 1995 बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, 1646 फायर ऑपरेटर के पदों पर पहले से ही ठेेके पर लगे दमकल कर्मचारियों को स्थाई पदों पर समायोजित करना, पंजाब के समान वेतन मान तथा वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करके पूर्ण रूप से लागू करना है। मौके पर रामकुमारी शर्मा, जगमोहन सेठी, धीरज सेठी, कांग्रेस के एससी विभाग के जिला प्रधान जरनैल सिंह हुड्डा, दमकल के जिला प्रधान नेकी राम, राजेश, विपिन शर्मा, अशोक, धर्मेंद्र, सहदेव शर्मा, सतीश शर्मा, सतप्रकाश, गुरप्रीत सिंह, शिव कुमार, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, श्यामलाल, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...