पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र काला दिवस, पीएम का पुतला फूंका

कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र काला दिवस, पीएम का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | मांगों को लेकर सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता ।

शाहाबाद | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार का दिन लोकतंत्र काला दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हुडा पार्ट एक से होते हुए लाडवा रोड पर देवी मंदिर चौक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। नपा उपप्रधान गुलशन कवात्रा ने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही है। जिसका प्रमाण कर्नाटक में भाजपा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन भाजपा ने वहां भी लोकतंत्र की गरिमा को दर-किनार कर अपनी सरकार बना ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। मौके पर राजेश उप्पल, शुभम साहनी, दीपक आनंद, हरसिमरन सिंह सिद्धू, हरदीप राणा, जसबीर मामूमाजरा, देवेंद्र खेड़ा, जसबीर कलसानी, ऋषिपाल, बिट्टू हबाना, हर्षवर्धन कोहली, बिल्ला वड़ैच, अमित सिंघल, निर्मल विर्क, राजबीर तूर, लखविंदर लखा, रणधीर, गुरदीप, संदीप संभालखी, राजन निम्मा, सतपाल टिंडल, विजय कलसी, संजू धुराला, उधम सिंह, जस्सू आढ़ोन, राज राणा, जुगनू, भरत सिंह, केएल खुराना, सुभाष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...