पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवनीत कौर बनीं एशियन हॉकी चैंपियनशिप में बेस्ट स्कोरर

नवनीत कौर बनीं एशियन हॉकी चैंपियनशिप में बेस्ट स्कोरर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साउथ कोरिया के डोंगी सिटी में रविवार संपन्न हुई हॉकी वुमेन एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में शाहाबाद की नवनीत कौर को बेस्ट स्कोरर चुना गया। रविवार फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने भारतीय टीम को 1-0 से हरा दिया। इससे भारत के तीसरी खिताबी जीत की तमन्ना अधूरी रह गई। वहीं दक्षिण कोरिया ने पहली बार यह ट्रॉफी अपने नाम की। टेलीफोन पर बातचीत में नवनीत कौर ने बताया कि मैच के 24वें मिनट में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी यंगसिल ने फील्ड गोल्ड करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम के डिफेंस ने अच्छा काम किया लेकिन आक्रामक खेल दिखाने के बावजूद भारतीय टीम गोल नहीं कर पाई और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। नवनीत कौर ने बताया कि वह 2004 में जब आठ साल की थी तब से कोच बलदेव सिंह के निर्देशन में खेल रही है। नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने कहा कि उन्हें बेटी के प्रदर्शन पर गर्व है।

अवॉर्ड के साथ नवनीत कौर।

खबरें और भी हैं...