शाहाबाद | सुंदरकांड महिला संकीर्तन मंडल की ओर से हुडा पार्क में आयोजित संगीतमयी रामकथा में प्रह्लाद मिश्र रामायणी ने कहा कि श्रीराम की सिखाई हुई सीख को भूल चुके हैं। रामचरितमानस में भगवान राम के जन्म से लेकर विवाह तक के बहुत से घटनाक्रम आते हैं। सभी प्रसंग हमें प्रेरणा देते हैं। रामकथा की सीख को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर संकीर्तन मंडल की प्रधान कमल ढींगड़ा, वीना सचदेवा, वीनू शर्मा, ज्योति सचदेवा, सुनीता, प्रकाश कौर, नीलम मौजूद थे।