पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 घंटे पहले जन्मी बच्ची से कराया चिकित्सा कैंप का उद् घाटन

20 घंटे पहले जन्मी बच्ची से कराया चिकित्सा कैंप का उद् घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व जीओ गीता परिवार ने मंगलवार को महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। समिति सदस्यों ने अलसुबह नई सब्जी मंडी में सफाई की। ज्ञानानंद के अनुयायियों ने बंसल अस्पताल में निशुल्क आंखों व ब्लड शुगर जांच शिविर लगाया। इस शिविर का उद्घाटन 20 घंटे पहले जन्मी बच्ची से कराया। बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी जगदीश राय ने 20 घंटे की जन्मी बेटी को हाथों में उठाया हुआ था। बताया कि इसका मकसद बेटियों के प्रति समाज की सोच को बदलना भी है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। डीएसपी राय ने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद गीता के माध्यम से देश को अध्यात्म की ओर ले जा रहे हैं। डाॅ. आशीष बंसल अम्बाला ने बताया कि शिविर में 110 आंखों के व 65 ब्लड शुगर के मरीजों की जांच की गई। समिति के प्रधान मलिक विजय आनंद ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर शिविरों के माध्यम से समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं। वहीं जीओ गीता युवा मंच द्वारा मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। माैके पर नपा प्रधान बलदेवराज चावला, डाॅ. नरेंद्र बंसल, आरडी गुप्ता, पार्षद बलदेवराज सेठी, राममूर्ति शर्मा, हरीश मुंजाल, डाॅ. देसराज सपड़ा, रामगोपाल शर्मा, टोनी सिंह, रविंद्र सांगवान, सुरेंद्र बजाज, ललित अरोड़ा, कुलवंत चावला, खरैतीलाल मक्कड़, संजय गुप्ता, लक्ष्य सपड़ा, साहिल बजाज, भावेश मक्कड़, राजू सपड़ा, ज्ञान प्रजापत, नवीन मंगला सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...