70 किलो लाहन व 41 बोतल शराब समेत चार आरोपी पकड़े
कुरुक्षेत्र | पुलिस ने 70 किलो लाहन व 41 बोतल अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। थाना झांसा से एएसआई जसविंद्र सिंह व राम स्नेही की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव अजराना कलां में छापेमारी कर एक मकान से नकली शराब बनाते हुए हंसाला वासी बलबीर सिंह को 70 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार किया। शहर चौकी शाहाबाद से एएसआई लाभ सिंह व नरेश की टीम ने साहा चौक शाहाबाद स्थित मार्केट से दुकानदार प्रवीण कुमार को 16 बोतल ज्योतिसर चौकी से एएसआई विनोद व जरनैल की टीम ने ज्योतिसर से वहीं के रहने वाले अशोक को 13 बोतल थाना लाडवा से एएसआई बलबीर दत्त व हेड कांस्टेबल कमल की टीम ने वीआईपी कॉलोनी लाडवा से डेरा लाडवा वासी राकेश को 12 बोतल अवैध शराब सहित पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।