शाहाबाद | गीता विद्या मंदिर में गुरुवार को यैलो डे मैंगो डे के रूप में मनाया गया। जिसमें शिशुवाटिका प्री-नर्सरी के नन्हें-मुन्हें बच्चे पीले रंग की पोशाक पहनकर आए। बच्चों ने पीले रंग पर विभिन्न कविताएं सुनार्ई। शिशुवाटिका की आचार्या रीटा जैन ने बच्चों को पीले रंग के साथ-साथ अन्य रंगों के महत्व बारे भी जानकारी दी। इस अवसर पर नीरज गाबा, पूनम, सीमा गाबा, सुनीता, शशी आदि मौजूद थे।