पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रतनगढ़ के पास स्विफ्ट कार से टक्कर में पैदल चल रहे युवक की मौत

रतनगढ़ के पास स्विफ्ट कार से टक्कर में पैदल चल रहे युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | शाहाबाद दिल्ली जीटी रोड पर रतनगढ़ गांव के पास शगुन ढाबा के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव दरिया माजरा निवासी शंटी ने बताया कि वह और उसका भाई बंटी दोनों पार्ट टाइम फ्लेक्स लगाने का कार्य करते थे। बुधवार रात को वे स्टार शगुन ढाबा के आसपास फ्लेक्स लगा रहे थे । उसका भाई बंटी पानी लेने के लिए गया । इसी बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...