सीएम के रोड शो में शाहाबाद से पहुंचेंगे सैकड़ों वर्कर : कंसल
शाहाबाद | बुधवार को स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा मंडल की बैठक मंडल प्रधान अरुण कंसल के नेतृत्व में हुई। अरूण कंसल ने कहा कि 19 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुरुक्षेत्र रोड शो के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में हलके से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। कहा कि शाहाबाद मंडल से पार्टी के सभी पदाधिकारी, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, पार्षद, बूथ प्रमुख, युवा मोर्चा, पिछड़ी जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा व भाजपा के अन्य प्रकोष्ठ की डयूटी लगाई हैं। मौके पर जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान ठोल, अमरजीत डांगी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज तूर, मुल्खराज गुम्बर, नगरपालिका प्रधान बलदेवराज चावला, रविदत्त शर्मा, नीटू राणा, पार्षद बलदेवराज सेठी, पार्षद कमल शर्मा, राज सतीजा, राजेश चावला, जोगिंद्र रत्ता, पवन छाबड़ा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, सुखविंदर सिंह व यशपाल मौजूद थे।