जीओ गीता युवा चेतना के सदस्यों ने लगाया रक्तदान शिविर
शाहाबाद | गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जीओ गीता युवा चेतना शाहाबाद के सदस्यों ने एक रक्तदान शिविर आदेश मेडिकल अस्पताल में लगाया। जिसमें रक्तसेवक परिवार ने भी सहयोग किया। युवा चेतना मंच के सदस्यों ने रक्तदान किया। सौरभ सुधा ने बताया कि आज युवा सोशल मीडिया से जुड़कर अपने संस्कार दिन-प्रतिदिन भूलता जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद पवित्र गीता ग्रंथ के माध्यम से युवाओं में चेतना जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके लक्ष्य सपड़ा, साहिल बजाज, रक्तसेवक गगन चंडोक, महेश नारंग, अंकित, पवन, यमन, आयुष व अंकुश मौजूद थे।