11 जुलाई 2017 के समझौते को लागू करे सरकार: सत्यप्रकाश
प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और दमकल कर्मचारी संघ एवं नपा कर्मचारी संघ की मांगों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन भी नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस नेत्री सुनीता नेहरा ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने जनता को झूठ बोल कर वोट हासिल किए थे जिसे अब जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। संचालक सत्य प्रकाश ने कहा कि हरियाणा सरकार 11 जुलाई 2017 के समझौते को लागू करे। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में एक्स ग्रेशिया अनुग्रह पूर्वक रोजगार योजना 1995 बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, 1646 फायर ऑपरेटर के पदों पर पहले से ही ठेेके पर लगे दमकल कर्मचारियों को स्थाई पदों पर समायोजित करना, पंजाब के समान वेतन मान तथा वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करके पूर्ण रूप से लागू करना है।
मौके पर मनीष शर्मा, राजबीर सिंह तूर, नरेंद्र, दमकल के जिला प्रधान नेकी राम, शिव कुमार, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, राजेश, विपिन शर्मा, अशोक, धर्मेंद्र, सतप्रकाश, गुरप्रीत सिंह, श्यामलाल, सहदेव शर्मा, सतीश शर्मा, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।