पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल यारा में जनसभा करेंगी कुमारी सैलजा

कल यारा में जनसभा करेंगी कुमारी सैलजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्षा बिमला सरोहा ने बताया कि 21 मई को राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा गांव यारा में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा का आयोजन सतबीर शर्मा की ओर से किया जा रहा है। सरोहा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता का माहौल है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। भाजपा सरकार भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। मौके पर शहरी प्रधान डॉ. प्रदीप गोयल, रामकुमार शर्मा, जगमोहन सेठी, नीरज सेठी, जरनैल हुड्डा और सतबीर शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...