पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नॉन मेडिकल में लवप्रीत ने हासिल किए 92.6 प्रतिशत अंक

नॉन मेडिकल में लवप्रीत ने हासिल किए 92.6 प्रतिशत अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद के लवप्रीत ने 12वीं में 92.6 % अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्या अंजू गुप्ता ने बताया कि स्कूल के 8 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। साइंस में लवप्रीत, रेनू, अंकिता, आंचल मेरिट में जबकि आर्ट्स में तमन्ना, निशा, प्रभजोत और कॉमर्स में विशाल मेरिट में रहे। मौके पर लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री, शिवचरण गर्ग, सरोज शर्मा, सरिता अरोड़ा, मेनपाल सिंह, बलिंद्र, विजेंद्र, सुरेंद्र पाल ठोल, दलजीत कौर और आरपी सिंह मौजूद थे। वहीं खरींडवा स्कूल प्राचार्या इंदू कौशिक ने बताया कि विज्ञान संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मौके पर बलविंद्र कौर, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र जोशी, पवन, अनीता, पूनम, प्रतिभा और सुमन मौजूद थी। आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या मंजू नारंग ने बताया कि स्कूल की छात्रा सिमरन ने कॉमर्स में 468 अंक और काजल ने नॉन मेडिकल में 500 में से 405 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...