शाहाबाद | डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को केजी व नर्सरी के बच्चों ने येलो डे मनाया। इस अवसर पर बच्चे पीले रंग के परिधान पहनकर आए। प्राचार्य कंवल गाबा ने बच्चों को रंगों के महत्व के बारे में बताया। वहीं स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ पीले रंग के फलों का आनंद लिया। इस मौके पर गुरप्रीत, कोमल, मोनिका वालिया, मिंकी और साक्षी बतरा मौजूद रहे।