पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार किसानों काे जीतनी ही होगी लड़ाई : राकेश बैंस

इस बार किसानों काे जीतनी ही होगी लड़ाई : राकेश बैंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकियू के मीडिया प्रभारी राकेश बैंस ने किसानों के एक जून से शुरू होने वाले 10 दिवसीय गांव बंद आंदोलन के प्रचार के लिए युवाओं से सोशल मीडिया से जुड़ने का आह्वान किया। नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक में बैंस ने किसानों को गांव बंद आंदोलन के बारे में जानकारी देकर किसानों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन कर्ज मुक्ति, फसल के लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देने और किसानों की आय सुनिश्चित करने की मांग पर लड़ा जाएगा।

जसबीर सिंह मामू माजरा ने कहा कि अगर किसानों ने अबकी बार अपनी लड़ाई नहीं जीती तो किसानों को सरकारें पूरी तरह खत्म कर देंगी। उन्होंने कहा कि अगर पिछले 10 साल से सरकार लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत के हिसाब से न्यूनतम समर्थन मूल्य देती तो किसानों के ऊपर एक रुपया भी कर्ज न होता।

हरबंस सिंह कलसानी ने कहा कि ये शहर बनाम गांव की लड़ाई है और इस लड़ाई में जब गांव की जीत होगी तभी किसानों की जीत संभव है। बैठक में किसानों ने सूरजमुखी की सुखाई और साफ करवाई को लेकर मंडी एसोसिएशन के निर्णय का विरोध किया।

25 को होगी पंचायत | किसानों ने कहा कि इस मुद्दे पर 25 मई को मंडी परिसर में किसानों की पंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। गन्ने की पेमेंट को लेकर भी अधिकारियों से मिला जाएगा। ताकि किसानों के पिछले दो माह से रुकी पेमेंट मिल सके। बैठक में अर्जुन सिंह भिंडर रामनगर, बलविंद्र सिंह नलवी, कुंदन लाल परुथी, जसबीर सिंह कलसानी, बलदेव कलसानी, अनूप सिंह नलवी, मुख्तयार सिंह, पवन कुमार, कुलदीप सिंह दीनारपुर, हाकिम सिंह मलिकपुर और सतपाल सिंह पाडलू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...