शाहाबाद | आप और हम संस्था द्वारा 25 मई को एक शाम राधा रानी के नाम चल मन बरसाना संकीर्तन का आयोजन श्री शिव मंदिर धर्मशाला में किया जाएगा। सेवादार शिवम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में श्री धाम वृदांवन से ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा भजनों की प्रस्तुति देंगी। सागर कोहली एवं महेश नारंग द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी होंगे। जबकि दीप प्रज्जवलित पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्रा करेंगे।