शाहाबाद | मांगों को लेकर नपा कर्मचारी व दमकल कर्मचारी नगरपालिका कार्यालय के बाहर सोमवार को भी धरने पर रहे। कर्मचारियों का समर्थन करने पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी भी पहुंचे। धंतौड़ी ने कहा कि जो कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं अब सरकार ने उनके लिए 12वीं कक्षा अनिवार्य की है। जो ड्राइवर दमकल विभाग की गाड़ियां चला रहे हैं, उनके लिए डिप्लोमा करना अनिवार्य कर दिया है। यह कर्मचारियों के साथ धोखा है। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर कर्मचारियों पर यह नियम लागू होते हैं तो सरकार पर ऐसे नियम लागू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल पहली बार विधायक बने और उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। अगर कर्मचारी इतने सालों की नौकरी करने के बाद भी नियमों में बांधे जाते हैं तो जो 4 बार विधायक बना हो उसे ही मुख्यमंत्री का पद संभालना चाहिए। धरना संचालक सत्य प्रकाश ने अपने मांगें गिनाईं। मौके पर गुलशन कवात्रा, राजबीर तूर, लखविंद्र लक्खा, गुरदीप, हरसिमरन सिद्धू, संदीप संभालखी, अमित सिंघल, ऋषि पाल, दीपक आनंद, कुलदीप ठोल, कुलबीर ठोल, दिनेश, जंगशेर, जिंट नलवी, सुरेश थडौली, दीपचंद, सूक्खा , केएल खुराना, मांगेराम, जसबीर, टोनी शर्मा, कर्मपाल, दमकल के जिला प्रधान नेकी राम, शिव कुमार, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, राजेश, विपिन शर्मा, श्यामलाल, सहदेव शर्मा, सतीश शर्मा, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।