पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाई ऐसे विवाद करते हैं, जैसे आजादी इन्होंने ने ही दिलाई : सैलजा

भाजपाई ऐसे विवाद करते हैं, जैसे आजादी इन्होंने ने ही दिलाई : सैलजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। इस सरकार में प्रधान से लेकर हर छोटा नेता झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं कर रहा। वे सोमवार को गांव यारा में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बिमला सरोहा व सतबीर शर्मा यारा द्वारा आयोजित जनसभा में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावों से पहले सत्ता पाने के लिए लोगों को 15-15 लाख रुपए खाते में आने की बात कही थी। बॉर्डर पर जवानों के शहीद होने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन चुनाव जीतते ही सब भूल गए। सैलजा ने कहा कि भाजपा के नेता इस तरह से वाद-विवाद करते हैं कि जैसे देश को आजादी इन्हीं लोगों द्वारा दिलवाई थी। बिमला सरोहा ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग के हित सुरक्षित हैं। मौके पर नरेंद्र यारा, सुदर्शन कक्कड़, जगमोहन सेठी, रामकुमारी शर्मा, टेकचंद, दीपक कक्कड़, धर्मपाल ढोला माजरा, अजैब सिंह, राजेश शर्मा, जरनैल सिंह हुड्डा, कर्माजोगी, जीतराम दुआ, नीरज सेठी, संतोष कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...