शाहाबाद | सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाली हेल्पर्स संस्था ने अब एक और नई पहल शुरू की है। सोमवार से संस्था ने फूड वैन की शुरुआत की। जिसे भाजपा नेता गौरव बेदी ने सीएचसी स्थित हेल्पर्स भवन से झंडी दिखाकर रवाना किया। सोसाइटी के प्रधान तिलकराज अग्रवाल ने बताया कि यह फूड वैन आदेश अस्पताल व मीरी-पीरी अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क खाना पहुंचाएगी। फूड वैन आत्माराम मेमोरियल ट्रस्ट के संचालक किरण बंसल व अंशुल बंसल ने भेंट की। मौके पर नपा प्रधान बलदेवराज चावला, यशपाल वधवा, बलदेवराज सेठी, अरूण कंसल, मुलखराज, पवन गुप्ता, सीताराम बतरा, संजीव सिंगला, मा. नरेंद्र शर्मा, रामकिशन हसीजा, महेंद्र जग्गी, नरेश सैनी, पूर्ण सिंह, प्रवीण गाबा, सीपी गुप्ता, जयपाल, कर्णराज सिंह तूर, परमजीत पाहवा, जगदीप सांगवान ठोल मौजूद थे।