नाबालिग से छह माह तक शोषण करने वाले युवक पर मामला दर्ज
शाहगढ़| पलकाटोर से सामान खरीदी करने शाहगढ़ के हाट बाजार आई नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर छह माह तक शोषण एवं ज्यादती करने के मामले में शाहगढ़ पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव के पास स्थित अमरपुरा निवासी सोनू अहिरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा । पुलिस के अनुसार सोनू अहिरवार पर विभिन्न धाराओं के अलावा पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ आरोपी बने युवक सोनू अहिरवार ने बताया कि भाग कर शादी करने की सहमति होने के बाद ही दोनों घरों से भागे थे।