मांढण, दोसोद व माणका को राज्य स्तरीय पुरस्कार
नीमराना| जिले की चार ग्राम पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन एवं पट्टा अभियान में अच्छा काम करने के लिए राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार मिला है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने जयपुर में बानसूर व नीमराना प्रधान एवं सरपंचों तथा ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान जयपुर में आयोजित समारोह में बानसूर की भूपसेडा़, मुंडावर की माणका और नीमराना की मांढण व दोसोद ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया। नीमराना प्रधान सविता मनोज यादव, मांढ़ण सरपंच ज्योति सैनी व ग्राम विकास अधिकारी नवीन शर्मा तथा दोसोद सरपंच सोनू चौहान एवं ग्राम विकास अधिकारी अभय सिंह यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त नवीन महाजन व पंचायत समिति क्षेत्रों से नवरंग सिंह चौहान, धर्मवीर यादव, मनोज यादव लता शर्मा नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर : अलवर जिले की पहली खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) ग्राम पंचायत का गौरव प्राप्त थाना क्षेत्र की माणका ग्राम पंचायत को बुधवार को रविंद्र मंच पर राज्य सरकार के कार्यक्रम स्वच्छ भारत पर्व के तहत राज्य स्तरीय पंचायत उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार सरपंच मंजू चौधरी ने ग्रहण किया।
नीमराना. मंत्री से पुरस्कार प्राप्त करती नीमराना प्रधान व दोसोद सरपंच।