पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल कलेक्शन एजेंसी बदलते ही बिगड़ी व्यवस्थाएं, जाम से लोग त्रस्त

टोल कलेक्शन एजेंसी बदलते ही बिगड़ी व्यवस्थाएं, जाम से लोग त्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर 16 अप्रैल से टॉल कलेक्शन एजेंसी बदलने से हाईवे के हालात बदतर हो गए हैं। टोल कलेक्शन के लिए पहले पीसीईपीएल मास्टर एजेंसी थी जबकि उसकी सहायक कंपनी भीमा कलेक्शन का कार्य करती थी जबकि 16 अप्रैल से डबलए प्लस कंपनी ने टॉल एजेंसी को टेक ओवर किया है। व्यवस्था बदलते ही टोल पर भारी अव्यवस्था हो गई है। कार्य को सही तरीके से नहीं समझ पाने के कारण हाईवे की दिल्ली एवं जयपुर पोस्ट पर दूर तक लगे लंबे जाम से आमजन त्रस्त है। इधर लोकल पास सहित वाणिज्य वाहनों को लेकर लागू दिशा-निर्देश की पालना नहीं होने के कारण वाहन चालकों एवं टॉल कर्मियों के बीच तनातनी के मामले भी सामने आ रहे हैं। यैलो लाइन को लेकर एनएचएआई के अपने दिशा निर्देश हैं। लेकिन पालना नहीं होने के कारण जाम दिल्ली पोस्ट से फौलादपुर पुलिया तक पहुंच जाता है।

हमने टेक ओवर कर लिया है। सिस्टम चेंज होने के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। पहले जो कंपनी थी उनका सैटअप हटाकर हम अपना लगा रहे हैं। एक दो दिन मे सेवा बेहतर हो जाए। जावेद कुरैशी, प्रबंधक, टोल प्लाजा शाहजहांपुर

खबरें और भी हैं...