पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विप्र समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

विप्र समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना. बाबा शिवस्वरूप आश्रम पर परशुराम जयंती मनाते ब्राह्मण समाज के लोग।

भास्कर न्यूज | नीमराना

कस्बे के प्राचीन बाबा शिवस्वरूप आश्रम पर ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर हुई बैठक में आश्रम के महंत मणि गिरी महाराज ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित किए तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किय। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था युवा राजस्थान महासचिव लोकेश भारद्वाज रहे। अध्यक्षता उपसरपंच मनमोहन भारद्वाज ने की। बैठक के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर गुलशन भारद्वाज, पंडित वीरू भारद्वाज, विनोद भारद्वाज, विनय मुद्गल, बजरंग कौशिक, सुनील गौतम, बुद्धि प्रकाश, योगेश, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।

मांढ़ण : कस्बा स्थित परशुराम भवन पर भगवान परशुराम सेवा समिति जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर वंदना की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा मांढ़ण अध्यक्ष अनिल पुरोहित, मा.सुरेंद्र जोशी, जगमोहन शर्मा, राजीव कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक मुद्गल, रामविलास शर्मा, मिंटू शर्मा, प्रमोद जोशी सहित बड़ी तादाद में विप्रजन मौजूद रहे।

शाहजहांपुर : कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम के तहत वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षाविद् बाबूलाल शर्मा, रामोतार भारद्वाज, सुधीर शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, पं. रमाकांत शर्मा, रमेश भारद्वाज, एडवोकेट नोपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सोड़ावास : कस्बे में श्री परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में ठंडाई पिलाने का कार्यक्रम परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रात: 10.15 बजे परशुराम भगवान के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना आचार्य शिवदत्त शास्त्री ने की एवं दीप प्रज्ज्वलित संत स्वामी महेशानंद सरस्वती व स्वास्थ्य केंद्र के संदीप शर्मा ने किया। जयंती समारोह में श्री परशुराम सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुंडावर : परशुराम जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राहम्ण परिषद ने ब्लाक अध्यक्ष सचेतानंद की अध्यक्षता में हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में कार्यकारिणी सदस्य, विप्र बंधुओं एवं 11 जोड़ों ने भाग लिया। उसके बाद कस्बे में बस स्टैंड पर प्याऊ लगाई। इस अवसर पर अखिल ब्राहम्ण परिषद के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, रामकिशन, ओमप्रकाश, सुरेश, नरेंद्र, लक्ष्मण, रमेश, वेदप्रकाश, ललित कौशिक आदि मौजूद रहे।

नीमराना व बहरोड़ सहित जिलेभर में हवन-यज्ञ सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मुंडावर. बुधवार को परशुराम जयंती के मौके पर हवन में आहुति डालते समाज के लोग।

शाहजहांपुर. भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विप्र समाज के लोग।

शाहजहांपुर. भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विप्र समाज के लोग।

मांढ़ण. परशुराम भवन पर भगवान परशुराम की जयंती मनाते विप्र समाज के लोग।

सोड़ावास. बुधवार को कस्बे में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।

बहरोड़. रैफरल अस्पताल में परशुराम जयंती पर पौधे लगाती महिलाएं।

अस्पताल परिसर में 11 पौधे व परिंडे लगाए

बहरोड़ | राजकीय रैफरल अस्पताल परिसर में परशुराम जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा इकाई द्वारा 11 पौधे तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा जिला महिला अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल परिसर में 11 पौधे लगाए तथा पक्षियों के परिंडे लगाकर उनमें नियमित पानी डालने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा, बहरोड़ तहसील प्रभारी शर्मिला गौड़, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा इसके अलावा अस्पताल के वार्डों में मरीजों को फल वितरण किए गए। इस दौरान नवीन शर्मा, उमेश शर्मा, योगेश प्रधान, रुक्मणी कौशिक, अर्चना शर्मा, यशोदा शर्मा, विमल शर्मा, पूजा शर्मा, कुसुम लता शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, उमेश शर्मा, सुनील शर्मा, प्रकाश गौड़, सुरेश शर्मा, संजय शर्मा मौजूद रहे।

लक्ष्मणगढ़ : ब्राह्मण समाज लक्ष्मणगढ़ की ओर से परशुराम भवन पर पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुबह 8 बजे जैन पेट्रोल पंप से वाहन रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...