पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्डोद | श्रम एवं नियोजन मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव ने रविवार शाम बर्डोद में सीसी सड़क, इंटर लॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। बर्डोद -शाहजहांपुर मार्ग और राजपूतों के मोहल्ला में सामुदायिक हॉल का शिलान्यास किया। राजपूतों के मोहल्ला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चौपाल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बर्डोद ग्राम विकास समिति ने राजकीय रैफरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक लगाने का मांग पत्र दिया। इस अवसर पर बर्डोद सरपंच सुनील भारद्वाज, एसडीएम विकास राजपुरोहित, डीएसपी जनेशसिंह तंवर, मोहित यादव, अजीत ठेकेदार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...