विरोद में गूंजे बाबा कुंदनदास के जयकारे
शाहजहांपुर. रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार।
भास्कर न्यूज | शाहजहांपुर
गांव विरोद के बाबा कुंदनदास मंदिर पर बाबा कुंदनदास का एक दिवसीय महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। आयोजन के तहत प्रातः 7 बजे यज्ञ एवं 10 बजे से देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं विश्व प्रसिद्ध गायक राजेंद्र खरकिया एंड पार्टी के कलाकार दिलेर खरकिया, दीपक, कुमारी अंजली, हास्य कलाकार कृष्ण कुमार द्वारा बाबा कुंदनदास की शान में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्थान विवि के पूर्व महासचिव ललित यादव थे। विशिष्ट अतिथि संदीप फौलादपुरिया, ऋषि यादव, समाजसेवी हरीश यादव, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राजेंद्र तक्षक एवं महासिंह यादव थे। संचालन राजा पंडित ने किया।