पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महावर वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने ली शपथ

महावर वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाई बीएल ग्लास कंपनी के निदेशक एवं नवनिर्वाचित महावर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल डाटा का दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित महावर वैश्य भवन में शपथ ग्रहण समारोह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन सेठ बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति सेठ सीताराम गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल डाटा ने सकल समाज को एकजुट रखने, प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे गरीब युवकों को हर संभव सहयोग एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की बात कही। संचालन हेमलता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम गुप्ता, महावर सभा दिल्ली के प्रधान रतनलाल गुप्ता, भिवाड़ी से योगेश गुप्ता, सीए राकेश गुप्ता, बहरोड़ से सतीश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, शाहजहांपुर से प्रधान लक्ष्मीकांत गुप्ता, उपप्रधान घनश्याम गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, वैश्य युवा महासम्मेल के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र गुप्ता, सेठ केदारनाथ गुप्ता, मातादीन गुप्ता, सुरेंद्र टांडा सहित महावर वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल डाटा का स्वागत करते लोग।

खबरें और भी हैं...