पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज अंधड़ से बिजली के पोल व पेड़ गिरे

तेज अंधड़ से बिजली के पोल व पेड़ गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाट बहरोड़| सोमवार रात्रि को तेज अंधड़ के चलते भुनगड़ा अहीर बस स्टैंड पर शिव मंदिर के समीप पेयजल सिंगल फेस के ट्रांसफार्मर पर रखा पोल टूटकर सड़क पर आ गिरा। वहीं जाट बहरोड़ कूडी तिबारा मंदिर के सामने लगा होर्डिंग धराशायी हो गया। शाहजहांपुर-जाट बहरोड़ मार्ग पर शिव ब्रिक्स के सामने सड़क किनारे खड़ा पीपल का पेड़ टूट सड़क पर आ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। वहीं गांवों में विवाह समारोह में लोगों को परेशानी हुई। तेज अंधड़़ से क्षेत्र में रात्रि के समय से ही बिजली गुल हो गई। अंधड के बाद आई बारिश से खेतों में कढ़ाई के लिए मौजूद गेहूं की फसल में पानी भर जाने से खराब हो गई। किसी के अनाज भीगे तो किसी का चारा भीगने से किसान परेशान दिखे।

जाट बहरोड़. अंधड़ से गिरा बिजली पोल।

अंधड़ में उड़कर आए टीन के टुकड़े से बालक की मौत

नौगांवा|कस्बा में सोमवार देर शाम तेज अंधड़ में उड़कर आई टीन से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने बताया कि सोमवार देर शाम नौगांवा निवासी बालक हिमांशु (8) पुत्र कैलाश शर्मा अपने ताऊ लक्ष्मीनारायण के साथ शेरपुर में बाबा लालदास के मंदिर में दर्शन बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान तेज अंधड़ से उड़कर आए टीन के टुकड़े से हिमांशु की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...