प्राथमिक उपचारों की दी जानकारी
शाहजहांपुर. जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।
शाहजहांपुर | कस्बे के महावर भवन मे शनिवार को कैलाश अस्पताल बहरोड़ की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कस्बेवासियों को मौसमी बीमारियों से रोकथाम एवं हाईवे पर दुर्घटना के समय किए जाने वाले प्राथमिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम को कैलाश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील सुंबली, आरपी शुक्ला, सीएस यादव एवं शैतान सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान अजय सिंह चौहान, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नाहरसिंह चौहान, ऑक्सफोर्ड स्कूल निदेशक गिर्राज यादव, संजय फतेहसिंह चौहान, रामबाबु गुप्ता, जगमोहन गिरगस, विप्र समाज के तहसील अध्यक्ष सुधीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।