गांव सांसेड़ी में श्याम जागरण 21 अप्रैल को
बेटी जन्मोत्सव पर भारद्वाज परिवार द्वारा गांव सांसेडी के सैकंडरी स्कूल में आगामी 21 अप्रैल को श्याम बाबा के जागरण का आयोजन ओरिएंटल एडूमेड ग्रुप के चेयरमैन संजय शर्मा की अध्यक्षता एवं विधायक भंवरलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा। आयोजक परिवार के संदीप शर्मा ने बताया की जागरण में जीटीवी सारेगामा फेम कलाकार प्रमोद त्रिपाठी (मुंबई), रीतू पांचाल (गाजियाबाद), रमेश चौधरी (जयपुर), मनोज पारीक (जयपुर), राहुल शर्मा (पालम) एवं इमरान ग्रुप जयपुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। जागरण में कोलकत्ता के कारीगरों द्वारा दरबार एवं अखंड ज्योत का आयोजन किया जाएगा।