अंबेडकर जयंती पर प्रतिभाओं का किया सम्मान
बहरोड़. अंबेडकर जयंती के मौके पर सबलपुरा में अंबेडकर भवन का शिलायांस करते मंत्री।
जिलेभर में हुए विभिन्न कार्यक्रम, सामाजिक न्याय दिवस, संगोष्ठी और ग्राम सभा में बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी गई
शाहजहांपुर. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ग्रामीण।
भास्कर संवाददाता |अलवर
जिलेभर में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बहरोड़ : संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह शनिवार को अहीर धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक महिपाल यादव, पीसीसी सदस्य एडवोकेट बस्तीराम यादव, डाॅ. आरसी यादव, केजी कौशिक, सुमन यादव, राजाराम यादव आदि मौजूद रहे। उधर अलवर रोड स्थित बाबा गरीबनाथ छात्रावास में मेघवाल विकास समिति के तहत डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता को याद किया गया।
नीमराना : कस्बे के अंबेडकर पार्क में शनिवार को भारत र| डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती अंबेडकर युवा सेवा समिति व मेघवाल विकास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नीमराना पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव के मुख्य आतिथ्य में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान विवि छात्रसंघ के पूर्व महासचिव ललित यादव, नीमराना एसडीएम सुरेश कुमार बुनकर, सहायक अभियंता गजानंद निभोरिया, अनूप चौधरी, ब्लॉक साक्षरता कोऑर्डिनेटर मनोज यादव आदि थे। कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता गरीबनाथ आश्रम के महंत इकसारनाथ महाराज ने की। इस अवसर पर मेघवाल विकास सेवा समिति अंबेडकर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने निभोरिया, नीमराना बाल्मीकि समाज के प्रधान भोमसिंह, अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू बडसीवाल, पूर्व सरपंच धर्मवीर सिंह शिक्षक मातादीन आदि मौजूद थे।
शाहजहांपुर : चौबारा गांव में हरिजन धर्मशाला में राजस्थान विवि के महासचिव रहे ललित यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीणों ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता नसीब खान ने की। विशिष्ट अतिथि यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राजेंद्र तक्षक थे। इधर जोनायचाखुर्दडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए अम्बेडकर जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राहत क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी, पटवारी हाकिम सिंह, जगदीश यादव, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
मुंडावर : अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब जागृति मंच द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से डाॅ. भीमराव अंबेडकर, भगवान वाल्मीक व संत रैदास की मनमोहक झांकियां बैंड -बाजे द्वारा निकाली गई। डाॅ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर जागृति मंच के वीरसिंह मेहरा, नत्थूराम कानूनगो, एसडीएम महेशचंद मान, तहसीलदार पंकज बडगुर्जर, थाना अधिकारी वीरसिंह गुर्जर ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इधर भाजपा मंडल अजरका कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अजरका बसंताराम चौधरी के नेतृत्व में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। नवयुवक मंडल के सदस्यों ने अंबेडकर जयंती पर बस स्टैंड पर प्याऊ लगाई।
बर्डोद : ग्राम नालपुर में युवा कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में ग्राम नालपुर युवाओं ने बाबा साहेब अंबेडकर के फोटो चित्र पर पुष्प माला पहनाकर उनको नमन किया। वहीं ग्राम कारोड़ा में बाबा साहेब को याद किया।
माजरीकलां : क्षेत्र के गांव बसई में अंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य परमानंद आर्य ने बताया कि बाबा साहेब के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और डाॅ . अजीत सिहं गौतम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन राकेश कुमार ने किया।
कायसा : अंबेडकर जयंती पर कस्बे के मेघवाल समाज ने बैठक आयोजित की। इस सभा को संबोधित करते पूर्व सैनिक धुंधकार ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के लिए नवयुवकों को प्रेरित किया। इस मौके पर कँवर सिंह पूर्व उप सरपंच, सतीश, अफलातून पंच, ओमप्रकाश, मुंशीराम आदि मौजूद रहे।
सोड़ावास : पादमाड़ा खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा व सूरजभान भक्त ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। गांव में गोगाजी मंदिर परिसर में सद्भावना जौणार का आयोजन किया। इस मौके पर लालचंद, सरजीत, शेरसिंह, किशोरीलाल, पतराम यादव, रामसिंह आदि मौजूद थे।
भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास
बहरोड़ | कस्बे के सबलपुरा मोहल्ले में शनिवार को भारत र| डाॅ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास विधिवत फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम एवं नियोजन मंत्री डाॅ. जसवंत यादव ने कहा कि दो करोड़ की जमीन में 42 लाख की राशि से भारत र| भीमराव अंबेडकर की याद में भवन का निर्माण किया जाएगा। जहां आमजन को भवन की सुविधा से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण के लिए विधिवत फीता काटकर शिलान्यास किया गया। भवन का निर्माण पांच सौ वर्गमीटर में 42 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एससी-एसटी वेलफेयर कॉशिल के चेयरमैन योगेश आत्रेय रहे। कार्यक्रम में एसडीएम विकास राजपुरोहित, तहसीलदार हनुमान प्रसाद मीणा, नपा अधिशाषी अधिकारी मनीषा यादव, नपा पूर्व अध्यक्ष जले सिंह यादव, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव, एडवोकेट रोहिताश कुमार यादव, पार्षद संजय शर्मा, मेघवाल विकास समिति अध्यक्ष पूरण सिंह आदि मौजूद थे। इधर, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजस्थान राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद पाल यादव के नेतृत्व में सीनियर स्कूल में समरसता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद यादव, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
मुंडावर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ग्रामीण।
निशुल्क कोचिंग पाठशाला का शुभारंभ
जाट बहरोड़ | अंबेडकर की जयंती पर भुनगड़ा अहीर में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए हैल्पिंग हैंड्स के तत्वावधान में निशुल्क कोचिंग पाठशाला का शुभारंभ किया गया। गत दो वर्षों से संचालित पाठशाला में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले उच्च प्राथमिक स्तरीय विद्यार्थियों की कोचिंग क्लासें संचालित की जाती हैं। जिनके पढ़ाने के लिए हैल्पिंग हैंड्स टीम से जुड़े सेवानिवृत्त अध्यापक, उच्च शिक्षा प्राप्त युवा एवं समाजसेवियों का सहयोग लिया जाता है। कोचिंग पाठशालाओं में आने वाले बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री प्रदान की जाती है। हैल्पिंग हैंड्स के शिवदयाल यादव, दीपेंद्र आर्य ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर उनकी भावनानुकूल शिक्षित बनो के अनुसरण के साथ सामाजिक समरसता से रहने, अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाते हुए पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिवदयाल यादव, दीपेंद्र आर्य, पूर्व पंच बनवारीलाल, रघुवीर थानेदार आदि मौजूद थे।
नीमराना. अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।
जाट बहरोड़. डॉ.अम्बेडकर जयंती पर मौजूद छात्र एवं ग्रामीण।