पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस दिवस पर स्कूली बच्चों ने समझा थाने का कामकाज

पुलिस दिवस पर स्कूली बच्चों ने समझा थाने का कामकाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. पुलिस दिवस पर थाने की व्यवस्था देखते स्कूली बच्चे।

भास्कर न्यूज | शाहजहांपुर

कस्बे के थाना परिसर में सोमवार को पुलिस दिवस धूमधाम में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत कस्बे के राजकीय विद्यालयों सहित रिदम किड्स प्ले स्कूल, एम‌एसडी स्कूल, सनराइज स्कूल, जेपी प्रेरणा स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाने का निरीक्षण करवाते हुए पारितोषिक वितरित किए गए जबकि थाने की तमाम कार्यशैली को बताते हुए विद्यार्थियों को नवीन कानूनों के साथ आम नागरिकों के अधिकार एवं फर्ज पर प्रकाश डाला। थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने अनुशासन को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित रहने की बात कही। इस अवसर पर रिदम स्कूल की प्रिंसीपल रीतू गुप्ता, राजकीय बालिका विद्यालय की सरिता यादव, ममता गुप्ता, धर्मपाल पीटीआई, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नाहर सिहं चौहान, एम‌एसडी स्कूल निदेशक मनराज गुलिया, गजेंद्र सिंह, एएसआई मनमोहन सिंह, ओम प्रकाश डबास, नीलम चौहान, भरत सिंह, विजय सिंह, महबूब खां आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...