पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से 5 लाख रुपए कीमत की बैटरी व इनवर्टर हुए चोरी

दुकान से 5 लाख रुपए कीमत की बैटरी व इनवर्टर हुए चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के हाईवे स्थित ओवरब्रिज के उतरते ही दिल्ली पोस्ट स्थित हरियाणा ऑटो इलेक्ट्रिक फर्म की शटर का ताला तोड़ अज्ञात चोर करीब पांच लाख का सामान चुराकर ले गए। वारदात का पता फर्म मालिक द्वारा मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर हुआ। थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि मिर्जापुर निवासी मुरारी लाल पुत्र चंद्रसिंह प्रजापत ने मामला दर्ज कराया कि उसकी हाईवे पर बैटरी, इनवर्टर व सोलर पैनल की दुकान है। जिसमें मंगलवार रात अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखी चालीस बैटरी जिनमें 20 बैटरी फ्रेस एवं बीस चार्जिंग के लिए आई बैट्री के साथ तीन इनवर्टर एवं पांच कंडम बैटरी चुरा ले गए। जिसकी बाजार कीमत करीब पांच लाख है। इधर मुरारी लाल की शिकायत पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक मय जाब्ते के मौका स्थल पर पहुंचे एवं जांच की।

इस दुकान में चोरों ने लगाई सेंध।

खबरें और भी हैं...