पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को जल, पर्यावरण एवं वृक्ष बचाने का दिलवाया संकल्प

युवाओं को जल, पर्यावरण एवं वृक्ष बचाने का दिलवाया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल एवं पर्यावरण बचाने की मुहिम में लोगों को जागरुक करते युवा।

भास्कर न्यूज | शाहजहांपुर

दैनिक भास्कर की वृक्ष एवं जल संरक्षण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एवं युवा नेता कपिल यादव ने सोमवार को मुंडावर विधानसभा के सानौली, भुनगड़ा, खोरी, फौलादपुर गांव का दौरा कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए चलाई जा रही मुहीम के बारे मे जानकारी देते हुए ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें जागरूक होने एवं प्रति व्यक्ति दस वृक्ष लगाने की बात कही। गिरते भूजल स्तर को लेकर भविष्य में आने वाले संकट पर प्रकाश डालते हुए युवा नेता कपिल यादव बारिश ने व्यर्थ बहते पानी को संरक्षित करने सहित सूखे पड़े, पुराने जोहड़, तालाबों के पहाड़ों से पानी आने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटवा उन्हें पुनर्जीवित करने की बात कही। इधर एडवोकेट कपिल यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए हर वर्षा ऋतु में दस-दस पौधे लगाने एवं जल संरक्षण को लेकर संकल्प दिलवाया। इस दौरान उनके साथ निक्कु यादव, गौरव यादव, थान सिंह, बलराम, रवि यादव, मोनू, नीरज, सोनू, सरजीत यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...