ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेज शिविर आज से
शाहजहांपुर | बच्चों, युवा एवं महिलाओं में विविध कलाओं के प्रशिक्षण के लिए कस्बे के रिदम किड्स प्ले स्कूल में 16 मई बुधवार से साउंड ऑफ रिदम ग्रुप अलवर के तत्वावधान में तीस दिवसीय हॉबी क्लासेज का ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन सुबह दस बजे ओरियंटल ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा। शिविर में शिविर निर्देशक केके शर्मा (अलवर) के सानिध्य में हारमोनियम, ढोलक, गायन, ऑर्गन, डांस्लिश स्पोकन, रीडिंग स्किल्स, अबेकस, एडवांस कम्प्यूटर, मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन, आर्ट एंड क्राफ्ट इत्यादि विषयों का योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या मे समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी स्कूल प्रिंसीपल रीतू गुप्ता ने दी।