धर्मशाला निर्माण की कार्य योजना तैयार की
शाहजहांपुर | कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाई बीएल ग्लास में मंगलवार को महावर वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन महावर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल डाटा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में समाज द्वारा खाटू श्याम जी में धर्मशाला निर्माण हेतु क्रय की गई। एक हजार गज भूमि की जानकारी देते हुए धर्मशाला निर्माण की कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाटा ने सकल समाज से इस पावन कार्य को पूर्ण करने का आह्वान किया। वहीं अपने अपने सामर्थ्य अनुसार भूमि क्रय एवं धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने की बात कही। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एमडी डाटा, सीए राकेश गुप्ता भिवाड़ी, रतनलाल गुप्ता दिल्ली, मुख्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य धीरेंद्र गुप्ता, रोहिताश गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम गुप्ता, पूर्व दिल्ली निगम पार्षद अंजना गुप्ता, केके गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र टांडा, लक्ष्मीकांत गुप्ता आदि मौजूद थे।