पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने लिया संकल्प, बिना हेलमेट नहीं निकलने देंगे परिजनों को

बच्चों ने लिया संकल्प, बिना हेलमेट नहीं निकलने देंगे परिजनों को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर| कस्बे के रिदम किड्स प्ले स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन कलां शिविर के दौरान शनिवार को “सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियम” विषय पर कार्यशाला का आयोजन भाजपा के युवा नेता मंजीत धर्मपाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता बीआरटीटी बीएड कॉलेज सिरयाणी निदेशक ओम प्रकाश शर्मा ने की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक एवं परिवहन निरीक्षक। विशिष्ट अतिथि शाहजहांपुर पीजी कॉलेज निदेशक डॉ. चरण सिंह चौधरी, ऑक्सफोर्ड स्कूल निदेशक रुपेश यादव, जाट बहरोड़ भाजपा मंडल महामंत्री रमेश तक्षक, महावर वैश्य विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, चिकित्सा सहायक लोकेंद्र चौधरी एवं मैडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश भारद्वाज थे। कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती-गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट जबकि चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट के उपयोग पर प्रकाश डाला। वहीं परिवहन निरीक्षक गजेंद्र यादव ने लाल, पीली एवं हरी यातायात लाइटों सहित सड़क पर बने विभिन्न चिन्हों, लाइनों एवं जेब्रा क्रॉसिंग की जानकारी देते हुए वाहन की गति को सीमा में रखने की बात कहीं। यादव ने लाइसेंस के लिए किसी दलाल के चंगुल में फंसने की जगह सरकारी कियोस्क या ई-मित्र पर जाकर लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान वक्ताओं के सड़क सुरक्षा एवं यातायात को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उपस्थित बच्चों से अपने परिजनों को वाहन चलाते समय हैलमेट एवं सीट बैल्ट लगाने का संकल्प दिलवाया। अतिथियों का विद्यालय निदेशिका रुक्मणी गुप्ता, प्रिंसीपल रीतू गुप्ता, वाइस प्रिंसीपल ममता भार्गव, शिविर प्रभारी केके शर्मा द्वारा स्वागत किया गया। संचालन फाउंडर धीरेंद्र गुप्ता एवं संदीप भार्गव ने किया। इस दौरान मनीषा, सुशीला, स्वाति शर्मा, महबूब खां, रोशन लाल, विजय सिंह, राजेश कमांडों, मधु भारद्वाज, रेखा गुप्ता, सुधा प्रजापत, रेखा सैनी, मोहित जाट आदि मौजूद थे।

कार्यशाला मे सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते वक्ता।

खबरें और भी हैं...