शाहजहांपुर. गांव सिरयाणी के बाबा कुंदनदास मंदिर पर कार्यक्रम में रागनी प्रस्तुति देती कलाकार।
भास्कर न्यूज| शाहजहांपुर
गांव सिरयाणी के बाबा कुंदनदास मंदिर पर शनिवार को विशाल संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य यजमान सुरेश चंद यादव थे। जबकि मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव रहे ललित यादव थे। अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव जॉनी ने की। आयोजन के तहत कलाकार अमित चौधरी, छम्मा तिवारी एवं हरी मिर्च द्वारा बाबा कुंदनदास के भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं बाबा कुंदनदास मंदिर परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर एडवोकेट अमित यादव, राजेंद्र तक्षक, मुकेश यादव, उपसरपंच भूपसिंह, पूर्व सरपंच लालाराम, नीरज यादव, संदीप पंडित, भरत, सुरेश, परशुराम, नीरज यादव, रजनीश यादव, बिल्लू फोटोग्राफर सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।
कुंदनदास मंदिर में आयोजन