शाहजहांपुर| समीपवर्ती गांव बटाणा में 5वीं बाबा गोगा जाहरवीर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव रहे ललित यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता समाजसेवी अंकित पारीक ने की। विशिष्ट अतिथि यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राजेंद्र तक्षक, युवा नेता नीतेश चौधरी, पंच शक्ति सिंह थे। उद्घाटन मैच कुतीना एवं पीजी कॉलेज शाहजहांपुर के मध्य हुआ। जिसमे पीजी कॉलेज विजयी रहा। इस दौरान सीताराम यादव, मुकेश, सुनील, अरुणपाल, दीपक सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।