पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क निर्माण में धांधली पर जताया विरोध

सड़क निर्माण में धांधली पर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर | शाहजहांपुर से पलावा तक विधायक धर्मपाल चौधरी की अभिशंसा पर साढ़े पांच किलोमीटर परिक्षेत्र के लिए 1 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बन रहे सड़क मार्ग निर्माण में धांधली एवं घटिया निर्माण की शिकायत के साथ ग्रामीणों के विरोध को लेकर पीडब्लूडी की कनिष्ठ अभियंता नीलम पूनियां सोमवार को मौके पर पहुंची। उन्होंने सैंपल इंजीनियर से इस सड़क का मानकों के अनुरूप गेज से माल की नपाई कराई। मानकों के अनुसार सड़क 50 एम‌एम होनी थी जो की नाप के दौरान लगभग सही पाई गई। कुछ स्थानों पर माल में कमी थी जिसे ग्रामीणों के कहने पर तुरंत दुरुस्त कराने का वादा किया गया। अभी सड़क की दो परत का और निर्माण होना है इसके बाद तीनों लेयर मिला कर 70 एम‌एम निर्माण होना बताया गया है। कनिष्ठ अभियंता नीलम पूनियां द्वारा ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई जिसमें ग्रामीणों ने पूर्ण सहयोग की बात कही। इस मौके पर संदीप फौलादपुरिया, अमित यादव (पंचायत समिति सदस्य ) वीरेंद्र लाम्बा, भीम नेताजी, दीपक सैन, राजपाल गांधी, सुरेश वकील, विवेक मीना, चेतन, मोहित कुमार, ललित चौधरी, पवन कुमार, संजय शर्मा, आकाश यादव, जितेंद्र कुमार, भूपेश गुप्ता मौजूद रहे।

शाहजहांपुर. मौके पर मौजूद ग्रामीण व अधिकारी।

खबरें और भी हैं...