पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैचिस लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

चैचिस लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर | 13 फरवरी को नीमराना पुलिया से लूटे गए एक चैचिस के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि जयपुर के आमेर निवासी चालक ईशाक ने नीमराना थाने में एक रिपोर्ट पेश की थी कि वह जयपुर के रोशन मोटर्स का एक चैचिस लेकर बुलंदशहर जा रहा था। इसी दौरान नीमराना पुलिया से आगे रात करीब ढाई बजे एक बोलेरो में सवार आठ से दस बदमाशों ने उसके चैचिस के आगे बोलेरो लगा उसको हथियारों के बल पर बंधक बना चैचिस लूट ले गए जबकि चालक ईशाक को तिजारा से आगे तितरका गांव मे पटक कर चले गए थे। इस संदर्भ में नीमराना थाने में मामला पंजीकृत होने के बाद मामले की जांच शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक को सौंपी। विभिन्न टॉल प्लाजाओं पर निकाली गई फुटेज एवं अनुसंधान के अनुसार तीन मार्च को लूटा गया चैचिस एवं लूट के दौरान प्रयोग की गई बोलेरो जब्त की गई। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर 31 मार्च को रावका बिदरका ( किशनगढ़बास) निवासी रफीक पुत्र रुस्तम खां को गिरफ्तार किया था। वहीं 19 मई को पुलिस ने वसीम पुत्र ईकबाल निवासी टाई (नूंह) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि इस मामले में मकसूद, रहीस, अरसद, राहुल, सुण्डा, रफीक सहित 6 आरोपी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...