संकट मोचन सुंदर कांड कथा वाचन मंडल बर्डोद का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह 22 मई मंगलवार शाम 6.15 बजे से बर्डोद-शाहजहांपुर सड़क मार्ग पर बीबी वाली ढाणी स्थित बड़ा पंच मुखी महादेव मंदिर में आयोजित होगा। मंडल सेवा समिति के जले सिंह सैनी और डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि सुंदर कांड कथा वाचन का एक वर्ष 22 मई को पूरा होने के बाद वार्षिकोत्स मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सांय 6.15 बजे गणेश जी का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बाद में 7.15 बजे संगीतमय सुंदर कांड कथा का वाचन किया जाएगा तथा देवी-देवताओं की झांकी सजाई जाएगी।
इससे पूर्व सुबह गणेश पूजन करने के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद में भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा रात्री सुंदर कांड कथा का वाचन किया जाएगा।