पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फौजी ने पड़ोसी की दीवार तोड़ी विरोध करने पर फोड़ दिया सिर

फौजी ने पड़ोसी की दीवार तोड़ी विरोध करने पर फोड़ दिया सिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्ती गांव चौबारा में देर रात एक फौजी एवं उसकी प|ी द्वारा अपने पड़ोसी ‌की विवादित दीवार तोड़ने एवं विरोध करने पर ईंट एवं सरिये से युवक का सिर फोड़ने का मामला दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया की चौबारा निवासी रेखा चौहान प|ी सुजान सिंह चौहान ने मामला दर्ज करवाया है कि 17 म‌ई को रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर सास एवं बच्चों के साथ अकेली थी। उसका पति सुजान सिंह गुरुग्राम में नौकरी करता है। इसी दौरान पड़ोसी सुनील सिंह पुत्र पृथ्वीसिहं एवं उसकी प|ी रीना ने उनकी विवादित दीवार तोड़ दी और गालियां निकालने लगे। रेखा ने घटना की सूचना पास में ही रह रहे अपने देवर जनक सिंह पुत्र गणपत सिंह को दी। जनक एवं उसकी प|ी जब रेखा के घर आने लगे तो सुनील ने रॉड एवं उसकी प|ी रीना ने ईंट से उन पर हमला बोल दिया। घटना में जनक सिंह का सिर फूट गया। ग्रामीणों की सहायता से उसे शाहजहांपुर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस अभिरक्षा मे उसका उपचार किया गया। संदर्भ मे पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही‌ है।

खबरें और भी हैं...