शाहजहांपुर| निकटवर्ती गांव सिरयाणी के बीआरटीटी कॉलेज मे शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व महासचिव ललित यादव थे। जबकि अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव जॉनी ने की। आयोजन के विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच गुगनराम, समाजसेवी हरीश यादव, युवा नेता अनूप चौधरी, हरीश यादव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा के दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय मे अध्ययनरत शिक्षण प्रशिक्षण के विद्यार्थियों को अध्ययन पूर्ण होने पर नवागंतुक विद्यार्थियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रिसिंपल ओमप्रकाश शर्मा, अमित योगी, राजेन्द्र, सत्यदेव सैन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।