पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहजहांपुर पलावा रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाई, लोगों ने किया रोड जाम

शाहजहांपुर-पलावा रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाई, लोगों ने किया रोड जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. सड़क निर्माण का विरोध करते ग्रामीण

शाहजहांपुर | पीडब्ल्यूडी द्वारा शाहजहांपुर से पलावा तिराहा तक 1 करोड़ 63 लाख की लागत से बनाये जा रहे डामर रोड में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए रविवार को पलावा एवं विरोध के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे कांग्रेस जिला महासचिव ललित यादव, सुमित यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, हरीश यादव, शुभराम, कैलाश यादव, अनूप चौधरी, सुखवीर, कृष्ण यादव, कृष्ण चौधरी ने बताया कि वर्षों से ग्रामीणों की मांग पर विधायक धर्मपाल चौधरी की अभिशंसा पर साढ़े पांच किमी का डामर रोड मंजूर हुआ। तय मापदंड के अनुसार रोड की चौड़ाई 12 फिट जबकि मोटाई 50 एम‌एम स्वीकृत है। फिनिशिंग के लिये 20 एम‌एम की लेयर प्रस्तावित है, लेकिन निर्माण कम्पनी शिवालय कन्स्ट्रक्शन द्वारा कम मानकों से इसे बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की रोड निर्माण मे इतनी घटिया सामग्री इस्तेमाल मे ली जा रही है की रोड बनने से पहले ही उखड़ रहा है। मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गौरी सिंह चौधरी का कहना है कि 12 फिट चौड़े इस रोड की थिकनेस 50 एम‌एम बेस जबकि 20 एम‌एम लेयर स्वीकृत है। फिर भी कोई विरोध है तो मै दिखवा लेता हूं। ग्रामीणों को फिर भी कुछ कहना हो तो निर्माण की जांच हो सकती है।

खबरें और भी हैं...