लोगों की जानें बचाने वाला ट्रैफिक इंचार्ज सम्मानित
एंटी नारकोटिक सेल दोराहा के चेयरमैन दीपइंदर सिंह के नेतृत्व में कीमती जानों को बचाने वाले ट्रैफिक इंचार्ज गुरदीप सिंह, हवलदार जसविंदर सिंह और समाजसेवी जिंदी साहनेवाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। चेयरमैन रिंकू ने कहा कि ट्रैफिक इंचार्ज गुरदीप सिंह ने अपनी सर्विस के दौरान मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए दोराहा नहर में डूबने से कई कीमती जानें बचाई हैं। समाजसेवी जिंदी साहनेवाल ने पार्टीबाजी से उपर उठकर कई जरूरतमंदों परिवारों की सेवा की है। इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रदान सुदर्शन कुमार पप्पू, राजिंदर सिंह, शरणजीत सिंह, कुलजीत सिंह, रणजोध सिंह, पंकज गौतम, राजेश, बोबी कपिला, राहुल, बलजीत सिंह, गोपी सरपंच, शमी दोराहा, लखविन्दर सिंह, गगनदीप सिंह, रोकी सहोता के अलावा अन्य मौजूद थे।